सखी सहेली महिला समूह में गीत, गज़ल , कविता विचार के साथ भजन का आयोजन
दिनांक23/05/2025को एक बहुत ही खूबसूरत ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया गूगल मीट पर पटल के संस्थापक केसरी भाई हैं पटल की अध्यक्ष डॉ अर्चना श्रेया मंच संचालन श्रेया ने अपने खूबसूरत अंदाज में किया चूकिं जो पटल की अध्यक्ष है उन्होंने ही कार्यक्रम का संचालन किया कार्यक्रम की शुरुआत पटल की सांस्कृतिक प्रभारी तनुजा के सरस्वती वंदना से हुआ केसरी भाई पटल के संस्थापक ने अपने आशीर्वचन के साथ ग्रुप के उद्देश्य को बताया और सभी को मिलजुल कर रहने की बात कही फिर क्रमश: प्रतिभागी बहनों ने गीत,गजल, भजन, स्वरचित कविता का गायन किया गया प्रतिभागी बहनों में अंजली श्रीवास्तव जो पटल की संयोजक है अपने चित परिचित अंदाज में मुक्तक रखें ममता सक्सेना ने सुदामा और कृष्ण की गुणगान करते हुए एक प्यारा सा भजन सुनाया प्रतिभा त्रिपाठी ने गजल गाकर पटल को मंत्र मुग्ध कर दिया वंदना श्रीवास्तव, कुमारी जय बाला निगम, अनीता श्रीवास्तव,, क्षिप्रा अग्रवाल, उर्मिला शर्मा किरण मिश्रा सोनी और कुमारी सभी ने शानदार तरीके से गीत कविताएं की प्रस्तुति दी सरोज बहुत ही प्यार भरे अंदाज में अपनी बात रखी अपने विचारों को बताया पटल को शुभकामनाएं बधाई दी और अपनी स्वरचित एक कविता प्रस्तुत की मोहिनी जी ने अपनी दो गजलों की प्रस्तुति अपने मधुर आवाज में दी पटल की अध्यक्ष और संचालन कर रही श्रेया जी ने भी शेरो शायरी के माध्यम से तो संचालन किया एक गजल एक गीत और भजन की प्रस्तुति दी कार्यक्रम में खास बात प्रतिभा जी ने म्यूजिक के साथ गजल की प्रस्तुति दी सखी सहेली के द्वारा मासिक गोष्ठी आयोजित की जाती है सखी सहेली परिवार में साहित्यकार के साथ-साथ डॉ, इंजीनियर बिजनेस वूमेन और विभिन्न क्षेत्रों से अपने कार्यों से जलवा बिखेरने वाली महिलाएं देश के कोने-कोने से जुड़ी हुई है और कार्यक्रम का समापन श्रेया जी ने किया समूह के संस्थापक श्री केशरी नन्दन भाई जी ने सभी बहनों का आभार प्रकट किय

पटल के सभी पदाधिकारियो को बहुत बहुत धन्यवाद
ReplyDelete