तन झूम झूम मन झूम झूम जाए
कार्यक्रम सचमुच एक ऐतिहासिक और यादगार रहा ..
विधिवत संस्कार को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया थाl
सर्वप्रथम बसंती द्वारा कान्हा जी की पूजा दीप प्रज्वलन से शुरुआत की गई आयोजक डॉ अर्चना श्रेया द्वारा स्वागत उद्बोधन तत्पश्चात छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध मंच संचालिका सीमा साहू जी कोआमंत्रित किया ..
जिन्होंने खूबसूरत ढंग से मंच का संचालन किया मुख्य अतिथि विशेष अतिथि को आमंत्रित किया फूलों की वर्षा और अक्षत, कुंकुम और हल्दी के तिलक से उनका स्वागत किया गयाl
मुख्य अतिथि के रूप में शोभा श्रीवास्तव विशेष स्थिति के रूप में मिसेज साहू उपस्थित थीl
बहुत ही खूबसूरत पल था जब डॉ श्वेता और उनकी मां विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थी...
एक दूसरे का स्वागत कर रही थी और इस हसीन पल को यादगार बनाते हुए एंजॉय कर रही थीl
प्यारी सी मीठी यादें देने वाला फल सबका मन को बहुत भायाl
सीमा जी ने शानदार, लाजवाब और बेमिसाल संचालन किया अतिथियों के आमंत्रण के बाद सभी के विचार लिए गए. ..
डॉ श्वेता साहू ने एकल डांस किया सीमा और डॉअर्चना ने एक छत्तीसगढ़ी गीत पर शानदार डांस किया...
गीत के प्यारे से बोल थे
बखरी के तुमानार बराबर मन है मोरे
बहुत ही प्रसिद्ध और सुंदर पुराना गीत था...
दोनों साहित्यकार सखियाँ ने लाजवाब प्रस्तुति दी...
कुलविंदर ने पंजाबी स्टाइल में डांस किया
रीमिक्स गाने पे
सबनेअपने थीम को संचालित किया
........................................
तन झूम झूम मन झूम झूम जाए
.........................................
सभी उपस्थित सखियों केट वॉक अपने अपने अंदाज में कर सबका मन मोह लिया l
जजों ने तीन लोगों को विजेता घोषित किया.. तीज क्वीन के रूप में सीमा साहू चुनी गई
बेस्ट फेस डॉ श्वेता साहू
बेस्ट ड्रेस कुलविंदर कौर तीनों को सम्मानित किया गया l
ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी रखा गया था जिसके गिफ्ट सरोज आर्या द्वारा रखा गया थाl
उपस्थित सभी सखियों ने एक दूसरे का धन्यवाद किया आयोजक तो धन्यवाद के बरसात से डूब गई..
अंत में आभार ज्ञापन के पश्चात सभी सखियों के द्वाराअपने हाथों से बनाया हुआ एक-एक आइटम से डिनर का आयोजन हुआ l
यही वो पल होता है जब हम एक दूसरे से रूबरू होते हैं और उसकी खास प्रतिभा को जान पाते हैंऔर पहचानते हैं इस तरह एक दिव्य भव्य आयोजन किया गया...
कान्हा के धन्यवाद से कार्यक्रम का समापन किया गया...

No comments:
Post a Comment