Tuesday, August 29, 2023

भारत विकास परिषद (मुख्य शाखा महोबा)




भारत विकास परिषद महोबा शाखा की अध्यक्ष श्रीमती इंद्रा पुरवार जी ने संस्था के बारे में अपने विचार रखकर सभी को अवगत कराया 
भारत विकास परिषद बुंदेल खंड प्रांत की मुख्य शाखा महोबा में 25/08/2023 को दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनके अंदर छुपी गायन की प्रतिभा से रूबरू होने के लिऐ संस्था द्वारा कार्यक्रम श्री लक्ष्मी निवास स्थल पर आयोजित कराया गया, जिसमें बच्चों ने सर्व प्रथम गणेश वंदना, कृष्ण के भजन, आल्हा गायन के कुछ अंश, एवम देश गीतों को प्रस्तुत कर प्रांगण में उपस्थिति सभी जन समुदाय का मन मोह लिया

      संस्था की सभी बहनों ने बच्चों को उपहार भेंट कर अपने आशीष वचन देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की|और उनके साथ सामूहिक तस्वीर भी निकलवाई बच्चों को जलपान गृहण कराकर उन्हें विदाई दी | इस आयोजन में संस्था की सभी बहनें श्रीमती इंद्रा पुरवार, शिप्रा गुप्ता, मंजूषा चतुर्वेदी, तनुजा शुक्ला, अंजू शिवहरे, आरती अग्रवाल,, सीमा शिवहरे, संगीता दीक्षित, दीपिका शिवहरे, अर्चना वर्मा, रानू तिवारी, विद्या गुप्ता, सीमा गुप्ता, रजनी गुप्ता, आकांक्षा गुप्ता , वन्दना गुप्ता आदि बहनों ने उपस्थिति रहकर कर
कार्यक्रम का आनंद लिया|इस सफल आयोजन के लिऐ इंद्रा पुरवार जी ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया|इस कार्य क्रम के आयोजन में विशेष सहयोग शिप्रा गुप्ता जी ने किया आपने व्यवसाथक का दायित्व बखूबी निभाया आप बधाई की पात्र हैं |

देश के विकास में जितना श्रेय देश के उद्योग पतियों और राजनीतिज्ञों का है उतना ही अमूल्य योगदान देश, शहर, ग्रामीण अंचलों में कार्य करने वाली स्वयं सेवी संस्थाओं को भी जाता है, जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर अपना योगदान देती हैं और देश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाती हैं|देश को विकास के पथ पर आगे ले जानें वाली इन्हीं संस्थाओं में एक संस्था भारत विकास परिषद भी है|यह संस्था वर्तमान समय में काम करने वाली अराजनैतिक संस्थाओं में से एक है जो लंबे समय से भारत के विकास में अपना योगदान दे रही है,  भारत विकास परिषद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ी हुई एक संस्था है जो स्वामी विवेकानंद जी के  आदर्शों पर चलते हुए, समाजिक, सांस्कृतिक, शिक्षा, नीति, अध्यात्म, राष्ट्र प्रेम, भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अनवरत रूप से कार्यरत है|संस्था देश के सभी क्षेत्र में सर्वांगीण विकास कर रही है,और देश हित में अपना महत्व पूर्ण सहयोग दे रही है| हम सौभाग्यशाली है कि हम सब बहनें भी इस संस्था का एक अंग है|

ग्रामीण क्षेत्र की 50 महिलाओं को बुलाकर उन्हें स्वरोजगार के टिप्स दिए जैसे पापड़ बनाना, मौसमी अचार बनाने की जानकारी और घर की साफ सफाई कैसे रखें ,इसकी भी जानकारी दी समूह की सभी सदस्या बहनों के साथ हरियाली तीज का उत्सव मनाकर और उनसे  सौभाग्य  सूचक सामग्री पाकर उनके चेहरे खिल उठे| उन्हीं महिलाओं में से किसी ने डांस और गाना गाकर अपनी प्रतिभा को भी उजागर किया,  ग्रामीण अंचल की बहने हम सबके साथ हरियाली तीज का उत्सव मना कर आनंदित हुईं 

जय हिंद जय भारत,
भारत विकास परिषद
महोबा,यू. पी.(बुंदेलखंड प्रांत)


No comments:

Post a Comment

RSS शताब्दी बर्ष के सामाजिक एवं व्यक्तिगत संकल्प

  *संघ (RSS) शताब्दी वर्ष के सामाजिक व व्यक्तिगत संकल्प* 1. मैं दांत साफ करते समय नल खुला नहीं रखूंगा। 2. मैं अपनी प्लेट में खाना नहीं रहने ...