Monday, August 28, 2023

राष्ट्र निर्माता शिक्षक (काव्य लेखन)



1-सभ्य नागरिक बना दे ऐसा है राष्ट्र निर्माता। संस्कारी पीढ़ी तैयार करे, ये संस्कार दाता ॥ आदर्श जीवन जीने की ये ही कला सिखाता। विद्या का ये दान करे ,है ये उत्तम दान दाता ॥
2-खुद स्थिर रह एक स्थान, शिष्यों को आगे यही बढ़ाता। नित नयी कलाएं सिखा शिष्यों के, अवचेतन पे छा जाता। अपार स्नेह देकर ,खुशियाँ अपार दे जाता। बच्चों का भगवान यही , उनका यही विधाता ॥
3-शिक्षा के मंदिर में अनुशासन का पाठ पढ़ाता। नित नवीन खेलों से , शिष्यों का बचपन ही खिल जाता। प्रति अवसर पुरस्कार दिला , आत्म विश्वास जगाता। शिक्षक है राष्ट्र निर्माता ,हाँ यही है राष्ट्र निर्माता॥
4-मिड डे मील और आयरन गोली, जोर दे यही खिलाता। यूनिफॉर्म औ पुस्तक वितरण ,सब उपलब्ध कराता। मात पिता शिक्षक रूप में ,अर्द्ध दिवस सेवा प्रदाता। गुणकारी और आज्ञाकारी नागरिक यही बनाता॥
5-सिलाई कढ़ाई बुनाई या योग् कंप्यूटर शिक्षा। तकनीकी में हों पारंगत ,इसकी है सद इच्छा। कविता, सूक्ति ,श्लोक ,संस्कृत गीतों से संस्कारी बनाता। शिक्षक है राष्ट्र निर्माता हाँ यही राष्ट्र निर्माता ॥
6-नशा विमुक्ति ,चोरी ,लालच न करने की कसम दिलाता। जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणाम बता, जागरूक इंसान बनाता। कुशल नयी पीढ़ी बने, उत्तरदायित्व यही समझाता। ये शिक्षक ही असल मायनों में है राष्ट्र निर्माता ॥
*मौलिक रचना -पल्लवी शर्मा शिक्षिका -राजकला पी डी ए गर्ल्स इंटर कॉलेज मुरादाबाद*
https://amzn.to/3PiCBtK


Visit the ZEBRONICS Store
3.4 3.4 out of 5 stars 1,399Reviews
ZEBRONICS Zeb-Buddy 100 Portable BT v5.0 Speaker with TWS, 15W RMS, Wired mic Karaoke, 5H Backup, RGB LED, FM Radio, AUX, USB, Micro SD, Built in Rechargeable Battery and Mobile Holder, Black
<br>

No comments:

Post a Comment

RSS शताब्दी बर्ष के सामाजिक एवं व्यक्तिगत संकल्प

  *संघ (RSS) शताब्दी वर्ष के सामाजिक व व्यक्तिगत संकल्प* 1. मैं दांत साफ करते समय नल खुला नहीं रखूंगा। 2. मैं अपनी प्लेट में खाना नहीं रहने ...