Monday, December 25, 2023

बातें वास्तु की

< आपने दो 〰️🔸〰️🔸〰️🔸〰️🔸👇 एक घर में शौचालय का निर्माण वहां रहने वाले व्यक्तियों के स्वास्थ्य और धन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
वास्तु के अनुरूप, घर शांति और विकास के साथ एक स्वास्थ्य युक्त घर प्रदान करता है। घर के लिए वास्तु का विचार करते समय, आपको अपने घर में शौचालय और स्नानघर बनाने के लिए विशेष ध्यान देना चाहिए। बाथरूम और शौचालय अलग अलग बना है तो बहुत अच्छा माना जाता है। वैसे आजकल लोग संयुक्त बाथरूम और शौचालय बनवाते है। यदि वे वास्तु के नियमों और दिशानिर्देशों के अनुसार नहीं बनाए गए तो नकारात्मक ऊर्जा का आगमन हो जाता है और कई बड़ी समस्याओं जैसे वित्त हानि, स्वास्थ्य समस्याएँ, मानसिक तनाव आदि को जन्म देता है। वास्तुशास्त्र में शौचालय बनाने के लिए कुछ वास्तु नियम इस प्रकार है
: 👉1. वास्तु के अनुसार शौचालय, पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित होना चाहिए। अगर संयुक्त बाथरूम और शौचालय बना है तो उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए।
👉2. केंद्र में और घर के पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में शौचालय के निर्माण से बचें।
👉3. शौचालय पूजा कक्ष, रसोईघर और सीढ़ियों के पास नहीं बनना चाहिए।
👉4. Western कमोड (WC) हमेशा दक्षिण-पूर्व / उत्तर-पश्चिम की तरफ होना चाहिए या उत्तर / दक्षिण की ओर होना चाहिए।
👉5. शौचालय का दरवाजा पूर्व दिशा में होना चाहिए।
👉6. कमोड (WC) को कभी भी बाथरूम के दरवाजे के सामने नहीं बनना चाहिए।
👉7. अगर अलमीरा है, तो यह हमेशा शौचालय के दक्षिण-पश्चिम की ओर होना चाहिए।
👉8. बाथरूम के फर्श की ढलान उत्तर - पूर्व की ओर होनी चाहिए ताकि बाथरूम के उत्तर-पूर्व की ओर पानी का निकास हो। 👉9. शौचालय की दिवारें पर हलके रंग की पुताई होनी चाहिए ।
👉10. शौचालय में पूर्व, पश्चिम या उत्तर दिशा की दीवार में एक छोटी खिड़की लगाये।
👉11. पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में पानी, नल आदि को स्टोर करें।
👉12. जमीन स्तर की तुलना में शौचालय 1-2 फीट ऊंचा बनाएं।
*ईशान कोण अर्थात पूर्व उत्तर का क्षेत्र देवताओं को समर्पित है अतएव उसकी शुद्धता आवश्यक है। अतएव toilet को इस दिशा में कभी नहीं बनाना चाहिए।*
*ईशान कोण हल्का होना चाहिए तथा इसी दिशा में पूजन स्थल का निर्माण करना चाहिए।* शेष कल..
.. जय जय श्री राधे🌹🌹

No comments:

Post a Comment

RSS शताब्दी बर्ष के सामाजिक एवं व्यक्तिगत संकल्प

  *संघ (RSS) शताब्दी वर्ष के सामाजिक व व्यक्तिगत संकल्प* 1. मैं दांत साफ करते समय नल खुला नहीं रखूंगा। 2. मैं अपनी प्लेट में खाना नहीं रहने ...