Wednesday, October 4, 2023

संजा बाई पूजन (मध्य प्रदेश)

श्राद्धपक्ष के दौरान पाटला पूर्णिमा से संझाबाई का भी पूजन शुरू हो जाता है। शहर सहित अंचलों में संझाबाई का पर्व उल्लास के साथ मनाया जाता है। वैसे तो अधिकांश स्थानों पर बाजार में मिलने वाले संझाबाई के पेपर को दीवार पर चिपकाकर उसकी आरती की जाती है, लेकिन शहर सहित ग्रामीण अंचलों में कई लोग ऐसे भी जो आज भी प्राचीन परंपरा को जीवित रखे हुए है शहर के भावसार मोहल्ला में महिलाओं, युवतियों सहित छोटी-छोटी बालिकाओं द्वारा श्राद्धपक्ष के पहले दिन से ही दीवार पर गोबर और फूलों की मदद से संझाबाई बनाकर उसका पूजन किया जा रहा है। रात होते ही बालिकाएं एकत्रित होकर संझाबाई के मालवी भाषा में प्रचलित गीत गाती है। क्षेत्र की महिलाएं भी इस कार्य में बालिकाओं के साथ रहती है। महिलाओं ने बताया कि पुरानी पंरपरा से नई पीढ़ी अवगत हो इसके चलते गोबर की संझा का निर्माण किया गया। 🙏🏾🙏🏾🙏🏾💐💐🙏🏾🙏🏾🙏🏾

No comments:

Post a Comment

RSS शताब्दी बर्ष के सामाजिक एवं व्यक्तिगत संकल्प

  *संघ (RSS) शताब्दी वर्ष के सामाजिक व व्यक्तिगत संकल्प* 1. मैं दांत साफ करते समय नल खुला नहीं रखूंगा। 2. मैं अपनी प्लेट में खाना नहीं रहने ...