Thursday, May 1, 2025

अक्षय तृतीया पर बालाजी मंदिर में वाटर कूलर कल्याणी समिति द्वारा लगवाया गया

भगवान विष्णु के अवतार परशु राम जी के जन्म दिवस अक्षय तृतीया पर कल्याणी समिति द्वारा बाला जी मंदिर के प्रांगण में वाटर कूलर और पर प्रसाद वितरण, भजन ,आरती उल्लास पूर्वक संपन्न हुई जिसमें समिति की संरक्षक मंडल आदरणीया श्रीमती शील चंदेल, मंजू शिवहरे, इंद्रा पुरवार, आरती अग्रवाल, अंजू शिवहरे, तनुजा शुक्ला, डिम्पल गुप्ता, बबली सेठ, सीमा शिवहरे, संगीता दीक्षित, अदिति शिवहरे, प्रीति चौरसिया, शिप्रा गुप्ता, संध्या जैन, श्वेता गुप्ता, रिचा गुप्ता, मंजूषा चतुर्वेदी, सभी बहनों के सहयोग से आज ये कार्यक्रम संपन्न हुआ | समिति सभी बहनों का हार्दिक आभार प्रकट करती है ,कल्याणी समिति समय समय पर जरूरत मंद की मदद के साथ साथ धार्मिक आयोजन कर सनातन के प्रचार प्रसार में भी अपना योगदान देती रहती है | बाला जी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और आम जन मानस को दर्शन के साथ साथ शुद्ध पेय जल पीने को मिलेगा | इससे हम सभी बहनों आत्मिक सुख की अनुभूति होगी मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर जल दान को सर्वोत्तम पुण्य माना गया है तो हम सब भी इस अक्षय पुण्य के भागी बन धन्य हो गए हैं बाला जी की कृपा से ये कार्यक्रम सफल रहा बाला जी सभी पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें हम सभी का सर्व समाज के लिए यह गिलहरी प्रयास मात्र है धन्यवाद कल्याणी समिति महोबा, उत्तर प्रदेश

1 comment:

  1. कल्याणी समिति हमेशा से ही समाज के कल्याणार्थ काम करती रही है। मन्दिर परिसर में वाटर कूलर लगवाना अत्यंत कल्याणकारी कार्य है।
    मैं इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा करती हूं।

    ReplyDelete

RSS शताब्दी बर्ष के सामाजिक एवं व्यक्तिगत संकल्प

  *संघ (RSS) शताब्दी वर्ष के सामाजिक व व्यक्तिगत संकल्प* 1. मैं दांत साफ करते समय नल खुला नहीं रखूंगा। 2. मैं अपनी प्लेट में खाना नहीं रहने ...