Wednesday, September 27, 2023

बेटी

वेद पुराण में मुखरित बेटी सृष्टि सृजन कर पाती है
यदि उसे पर कोई घात करे तो चामुंडा बन जाती है
शुभिता शुचिता की आभा से सबका मन बढ़ाती है
ऊर्जावान मंगला बेटी गर्वित इतिहास बनाती है
निबिड़ निशा के अंधकार में ज्ञान की राह दिखाती है
मोल नहीं उसकी क्षमता का हर मोड़ पर साथ निभाती है
सूर्य किरण सी प्यारी बेटी सुरभि सुमन महकती है
शौर्यशील की गौरव गरिमा स्वाभिमानी कहलाती है
ईश्वर की अनुपम रचना नवजीवन गीत सुनाती है
उपलब्धि की प्रेरणा बन विश्वास की आस जगाती है
विकट परीक्षा घोर विपत्ति में अदम्य साहस दिखलाती है
सत्य असत्य की परिधि से वह कभी नहीं घबराती है
समझदार बिटिया रानी हर बुराई से बचती जाती है
वह नहीं अब दीन दुखी वो शक्ति साहस दिखलाती है
धर्म और नीति की बातें सिखती और सिखाती है
घुट घुट कर नहीं जीना उसको अंबर में उड़ना चाहती है
सुनीता शर्मा सिद्धि भोपाल

No comments:

Post a Comment

RSS शताब्दी बर्ष के सामाजिक एवं व्यक्तिगत संकल्प

  *संघ (RSS) शताब्दी वर्ष के सामाजिक व व्यक्तिगत संकल्प* 1. मैं दांत साफ करते समय नल खुला नहीं रखूंगा। 2. मैं अपनी प्लेट में खाना नहीं रहने ...